तातापानी महोत्सव में 211 विकास कार्यों की शुरुआत

बलरामपुर में संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर कुल 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक लागत के 211 विकास कार्य शामिल रहे।

कार्यक्रम के तहत 323 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपये की लागत के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) के 14 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु के 3 कार्य, क्रेड़ा विभाग का 1 कार्य तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 63 विकास कार्य शामिल हैं।

वहीं 343 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपये की लागत के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। इनमें लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) के 21 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु के 14 कार्य, पीएमजीएसवाई के 19 कार्य, क्रेड़ा विभाग का 1 कार्य, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के 3 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 2 कार्य और जल संसाधन विभाग संभाग रामानुजगंज का 1 कार्य शामिल है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *