तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह आज करेंगे महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता,

मुंगेली, 21 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी मुंगेली की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। आज दिनांक 21 जुलाई को शाम 4 बजे, मुंगेली स्थित विश्राम भवन (रेस्ट हाउस) में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  धर्मजीत सिंह एक प्रेसवार्ता के माध्यम से मीडिया से रूबरू होंगे।



इस प्रेसवार्ता में विधायक श्री धर्मजीत सिंह प्रदेश की विष्णुदेव सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विधानसभा क्षेत्र तखतपुर से जुड़ी जनसमस्याओं, एवं विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही वे मौजूदा राजनीतिक स्थिति एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर भाजपा की नीतियों पर भी प्रकाश डालेंगे।

इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी, जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष  दीनानाथ केशरवानी एवं जिला मीडिया प्रभारी  सुनील पाठक ने समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर प्रेसवार्ता को कवरेज देने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण:
📍 स्थान: विश्राम भवन (रेस्ट हाउस), मुंगेली
🕓 समय: शाम 4 बजे
📅 तारीख: 21 जुलाई, 2025
🗣️ प्रेसवार्ता द्वारा:  धर्मजीत सिंह, विधायक – तखतपुर

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *