तेज रफ्तार वाहन ने 22 गौवंशों को रौंदा, पथरिया थाने में गौ सेवकों का विरोध प्रदर्शन



गौ माताओं की मौत से आक्रोशित गौ सेवकों ने की कार्रवाई की मांग

पथरिया, 31 जुलाई 2025 — मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम किरना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। सड़क किनारे बैठे 22 गौवंशों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही 18 गायों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर चक्काजाम करने लगे। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे गौ रक्षक दल के नेता योगेश को पुलिस वाहन में बैठाकर थाना पथरिया ले आया।

गौ रक्षक आदेश सोनी ने बताया कि घटना सुबह लगभग 4 बजे की है, जब एक अज्ञात वाहन ने गायों को कुचला और उसके बाद नेशनल हाईवे के कर्मचारियों द्वारा मृत गायों को खेत में छोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे और गौ माता की सुरक्षा एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वाहन में बैठाकर घंटों घुमाया गया और बाद में पथरिया थाने में बैठा दिया गया।

घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में गौ सेवक थाना पथरिया पहुंचे और गौ वंश की रक्षा एवं दोषियों पर कार्रवाई को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

एसडीओपी नवनीत पाटिल ने बताया कि घटना को लेकर कुछ लोग सड़क पर चक्काजाम कर रहे थे, जिन्हें समझाइश देकर पथरिया थाना लाया गया। सभी को बाद में रिहा कर दिया गया है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *