स्वतंत्रता दिवस व रजत जयंती वर्ष आयोजन को लेकर बैठक संपन्न


मुंगेली, 05 अगस्त 2025 –
जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार किया।



उन्होंने 15 अगस्त के गरिमामय आयोजन को लेकर स्टेडियम परिसर की रंगाई-पुताई, नालियों की सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे पहलुओं पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

अतिरिक्त कलेक्टर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के तहत दो चरणों में कार्यक्रम होंगे — पहला चरण 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक तथा दूसरा चरण 1 नवंबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।

जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडे ने नवाचार आधारित गतिविधियां तैयार करने, हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने, एवं 15 अगस्त को सभी घरों में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने 90 प्लस परीक्षा परिणाम अभियान की समीक्षा करते हुए शालाओं की गुणवत्ता सुधारने, स्कूल निरीक्षण करने एवं आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविरों में हितग्राहियों के आय, जाति, निवास, आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव, श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *