बलरामपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश वाचन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के 17 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सांसद ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल के साथ मंच से प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिह्न प्रदान किए। इन जांबाज अधिकारियों और जवानों को अपराध नियंत्रण, गौ तस्करी पर नकेल कसने, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने और महिला व बच्चों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विशेष सम्मान
थाना राजपुर के उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े को अपराधों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित अधिकारी एवं उनका योगदान:
निरीक्षक भापेन्द्र साहू और प्रधान आरक्षक शीपक रंजन शर्मा – अपराधों का त्वरित निकाल, गौ तस्करों की गिरफ्तारी, म्यूल अकाउंट कार्रवाई और महिला अपराधों में संवेदनशील पहल।
एम.आर.के. 444 मित्रा बिंदा – ऑपरेशन मुस्कान में दिल्ली व महाराष्ट्र से गुमशुदा बच्चों की वापसी।
उ.नि. विरासत कुजूर, आर.क. 563 निर्मल एक्का, आर.क. 285 जीतेन्द्र यादव – अंधे कत्ल का खुलासा।
आर.क. 1045 कन्नीलाल विश्वकर्मा, आर.क. 822 सुखदेव पच्ची – गौ तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
निरीक्षक विजय प्रताप सिंह – 37 भरमार बंदूक बरामद कर हथियार तस्करी पर रोक।
उ.नि. उमेश सिंह – प्रतिबंधात्मक व बाउंड ओवर कार्रवाई में प्रथम।
आर.क. 652 विनोद मरावी – म्यूल अकाउंट धारकों पर निर्णायक कार्रवाई।
उ.नि. विमलेश कुमार सिंह – अपराधों का त्वरित निकाल, मोटर व्हीकल एक्ट में कड़ी कार्रवाई।
उ.नि. दिनेश राजवाड़े – अपराधियों की धरपकड़ में उत्कृष्ट भूमिका।
उ.नि. हिम्मत सिंह शेखावत – साइबर अपराध, गौ तस्करी व म्यूल अकाउंट मामलों में निर्णायक प्रहार।
प्र.आर. कलेश्वर तिकी – तकनीकी मोर्चे पर उत्कृष्ट योगदान।
निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल – अपराधियों की गिरफ्तारी और त्वरित निपटारा।
स.उ.नि. अमर विलास नीलम तिर्की – कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान।
आर.क. 1140 संजय जगत – नक्सल और मैक-सामसी शाखा में साहसिक कार्य।
म.आर. सुनैना कुशवाहा – महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों में अग्रणी।
उ.नि. आराधना – महिला संबंधी अपराधों का त्वरित निराकरण।
