बलरामपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन प्रांगण में प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और “भारत माता की जय” व “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे” के नारे लगाए।
इसके उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सभाकक्ष में देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अभिषेक गुप्ता, आर.एन. पांडेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
,
