संविधान दिवस पर स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, 26 नवंबर 2025। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में बुधवार को संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें प्रधान पाठक राजकुमार साहू, प्रधान पाठक जागेश्वर साहू, शिक्षिका सरिता पांडेय, शिक्षक विनोद साहू तथा सभी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प, माला, अगरबत्ती और गुलाल से तिलक अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

संविधान दिवस पर जानकारी साझा

कार्यक्रम के दौरान सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा ने छात्रों को संविधान की मूल बातें विस्तार से समझाईं। उन्होंने बताया कि भारत का संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार किया गया। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी और संविधान 26 नवंबर 1950 को बनकर तैयार हुआ। इसे तैयार होने में कुल 2 साल, 11 माह और 18 दिन लगे थे।

उन्होंने यह भी बताया कि संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसे बनाने में कुल 63,96,329 रुपये का खर्च आया। संविधान में 1,17,369 शब्द, 234 पेज, 22 मूल भाग, और 395 मूल अनुच्छेद शामिल थे।

प्रस्तावना वाचन और समारोह का समापन

कार्यक्रम में शिक्षक विनोद कुमार साहू द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस विशेष समारोह में सभी शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान के महत्व को समझते हुए दिवस को समर्पित तरीके से मनाया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *