सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित

मुंगेली, 20 सितम्बर 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत झूलेलाल धाम स्थित सभागार में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई और प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक परिवर्तन हुए हैं। मोदी सरकार ने स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता जैसी योजनाओं के माध्यम से जनता तक सीधे लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे निर्णयों ने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया है।



विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के भोजन, आवास और स्वास्थ्य की चिंता करते हुए अनेक योजनाएं शुरू कीं। वरिष्ठ नागरिकों को भी हर वर्ष 5 लाख रुपए स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया और करोड़ों राम भक्तों के सपने को साकार किया।



वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रदेश पदाधिकारी डीके सोलंकी ने कहा कि मोदी सरकार में देश चौथी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं, उसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर की। इस दौरान राधेश्याम महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, गुरमीत सलूजा , डॉ आशुतोष सहित भाजपा पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *