बलरामपुर। जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित होगा, जहां सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
इसके बाद मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे और देश के लिए शहीद हुए परिवारों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
