मुंगेली में सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक भगवान परशुराम की शोभायात्रा, विप्र भवन में निर्माण कार्य और उपनयन संस्कार जैसे विषयों को लेकर आयोजित की गई।
इंदिरा केशव विप्र भवन में हुई बैठक में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना तथा शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। विभिन्न कार्यों के लिए समिति गठन कर कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने का भी निर्णय हुआ।
बैठक में उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस विषय पर आगामी 8 मार्च को आयोजित बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई। भवन में फॉल्स सीलिंग और व्यवस्थित बिजली फिटिंग सहित अन्य कार्यों पर विचार किया गया।
बैठक में सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का गठन किया गया। मंजुला शर्मा को अध्यक्ष तथा निधि पौराणिक को सर्वसम्मति से शहर अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में परिषद अध्यक्ष अवधेश शुक्ला सहित गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, दुष्यंत दुबे, नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामेश्वर तिवारी, आशीष मिश्रा, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पाठक, मनीष उपाध्याय, गणेश बाजपेयी, सौरभ बाजपेयी, मोहन उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, राहुल पाठक, रविशंकर शर्मा, सुमित तिवारी, योगेश उपाध्याय, महेंद्र पाण्डेय, अजय तिवारी, अरविंद पाण्डेय, योगराज उपाध्याय, संतोष पाठक, सुरेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, नवीन पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, नरेश कुमार शर्मा, छत्रपाल उपाध्याय, अविनाश तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, प्रवीण सहित महिला विंग की प्रतिमा पाण्डेय, मंजुला शर्मा, निधि बाजपेयी, रानी मिश्रा, रजनी पाठक, कल्पना मिश्रा, निधि पौराणिक, ऋतु तिवारी, रजनी तिवारी, कुमुदिनी मिश्रा, सुषमा शर्मा, संगीता दुबे सहित अन्य विप्रजन उपस्थित रहे।