सुरता राज्य स्तरीय पंथी नृत्य महोत्सव एवं सतनाम संकीर्तन कार्यक्रम का सफल आयोजन


दिनांक: 26/08/2025 | स्थान: कुटेशर, जिला रायपुर
संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से एवं उपकार पंथी लोकनृत्य कल्याण सेवा समिति कुटेशर के तत्वावधान में स्व. अंतरराष्ट्रीय देवदास बंजारे एवं स्व. उपेंद्र जांगड़े की स्मृति में राज्य स्तरीय पंथी नृत्य महोत्सव एवं सतनाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय गुरु खुशवंत साहेब (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़)। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले (प्रख्यात पंथी कलाकार) ने की। विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री डॉ. भारती बंधु (अंतरराष्ट्रीय सूफी गायक), जे. आर. सोनी (वरिष्ठ साहित्यकार), राकेश तिवारी (संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त कलाकार), दिलीप षड़ंगी (जस गायक), कुमारी आरु साहू (लोक गायिका), दिनेश जांगड़े, भगत गुलेरी एवं डॉ. रोहित डहरिया शामिल रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की लोककला और पंथी नृत्य के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए लक्ष्मी कांत जड़ेजा, अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति (भटगांव, मुंगेली) को पंथी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुंगेली से एच. डी. डहरिया, गजेन्द्र सोनवानी, जितेन्द्र दिवाकर और वीर सिंह सिकंदर को भी समाज सेवा एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

लक्ष्मी कांत जड़ेजा ने अब तक 4 बार राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किया है तथा छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में 250 से अधिक सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर बाबा गुरुघासीदास जी के “मानव-मानव एक समान” संदेश को जन-जन तक पहुँचाया है। वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों (दिल्ली, गोवा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश आदि) में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *