सरस्वती सायकल योजना से बालिकाओं को मिली नई उड़ानशिक्षा,

मुंगेली, 05 मार्च 2026। शासन की सरस्वती सायकल योजना बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम साबित हो रही है। निःशुल्क सायकल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा हो रही है, जिससे उनके समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।
इसी क्रम में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बैहाकापा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को योजना के अंतर्गत निःशुल्क सायकल प्रदान की गई। सायकल प्राप्त कर छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


स्कूल की छात्रा योमिता ने बताया कि अब वह प्रतिदिन सायकल से आसानी और आत्मविश्वास के साथ स्कूल जाती है। पहले लंबी दूरी तय करना मुश्किल लगता था, लेकिन अब उसका सफर सुरक्षित, सुगम और आनंददायक बन गया है।
वहीं छात्रा गौरी ने कहा कि सायकल मिलने से समय की काफी बचत हो रही है, जिससे वह पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पा रही है। इससे उसकी स्कूल में उपस्थिति भी नियमित हुई है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
इसी प्रकार मनीषा, चिंकी सहित अन्य छात्राओं ने भी इस सकारात्मक बदलाव के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना ने न केवल उनकी शिक्षा को आसान बनाया है, बल्कि उनके सपनों को भी नई दिशा दी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *