सिरमौर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक लोहे की रॉड के साथ किया गिरफ्तार

रीवा। 09 जुलाई 2025 — सिरमौर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के निर्देशन में एसडीओपी सिरमौर उमेश प्रजापति तथा थाना प्रभारी सिरमौर उप निरीक्षक दीपक तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।



घटना का विवरण:
दिनांक 08 जुलाई 2025 को फरियादी मधुबन दहिया ने थाना सिरमौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह रीवा रोड की तरफ से अपने घर लौट रहा था, तभी शिवकरण गुप्ता नामक व्यक्ति ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। फरियादी द्वारा इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलते ही सिरमौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवकरण गुप्ता उर्फ छोटे (पिता रामशेलाल गुप्ता, उम्र 59 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, सिरमौर) को एक लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिरमौर में भादंवि की धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जब्त सामग्री:

एक अदद लोहे की रॉड


गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:
| क्रमांक | अपराध क्रमांक | धारा | अपराध का प्रकार | |——–|——————|——-|——————| | 01     | 132/2025         | 294, 323, 506 | गालीगलौज | | 02     | 146/2021         | 294, 132, 153 | गालीगलौज | | 03     | 91/2025          | 115(2), 351(2) | बीटिंग | | 04     | 102/2025         | 296, 351(2), 115(2) | बीटिंग | | 05     | 105/2025         | 296, 351(2), 119(1), 115(2) | बीटिंग |

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिरमौर उप निरीक्षक दीपक तिवारी ने सराहनीय कार्य किया।

टैग्स: रीवा पुलिस, सिरमौर थाना, अपराध समाचार, शराब पीकर हंगामा, मारपीट, पुलिस गिरफ्तारी, मध्यप्रदेश क्राइम, रीवा जिले की खबरें

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *