सनम जांगड़े के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मुंगेली। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सनम जांगड़े के प्रथम नगर आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अभिनंदन किया।

पूर्वमंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सनम जांगड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों पर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 10 अनुसूचित जाति कार्यकर्ता तैयार करने पर जोर दिया। वहीं, पुन्नूलाल मोहले ने कार्यकर्ताओं को सदैव तत्पर रहकर पार्टी के लिए काम करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हो रहे सेवा पखवाड़े की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जन्मदिवस के दिन सभी मंडलों में प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

जिला अध्यक्ष अजा मोर्चा शिवकुमार बंजारा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को घर-घर तक पहुँचाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज ने और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री अजा मोर्चा गोवर्धन दास ने किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, मानिकलाल सोनवानी, शैलेश पाठक, रजनी सोनवानी, विनय साहू, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला महामंत्री कैलाश सिंह, मंत्री भागीरथी यादव, सेवा पखवाड़ा प्रभारी विनय साहू, पवन पांडेय, सोम वैष्णव, भाजपा मंत्री मानस बैस, लोकनाथ सिंह, कोटू दादवानी, देवचरण भास्कर, सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष नगर पालिका जयप्रकाश मिश्रा, ताराचंद टंडन, जगमोहन मिरी, राजेश्वर टंडन,रामेश्वर बंजारा, विजय बंजारा,राणाप्रताप सिंह  समेत जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, इकाई अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं ग्रामीण मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *