गोइंद्री पथरिया// परिवार के देवतुल्य मुखिया स्वर्गीय साखन दास कुर्रे के 22 मई 2025 को हुए निधन के बाद उनकी स्मृति को संजोते हुए 10 अगस्त 2025, रविवार को मुक्तिधाम, गोइंद्री में पारिवारिक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कदम के 7, नीम के 2, पीपल के 2, बरगद के 3, बादाम के 2 तथा बहेरा का 1—कुल 17 वृक्ष ट्री गार्ड की सुरक्षा के साथ लगाए गए। यह पहल स्व. साखन दास कुर्रे के पर्यावरण प्रेम और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों तक उनकी स्मृतियों को जीवित रखने का संकल्प है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती दुखन कुर्रे, लखन लक्ष्मीन कुर्रे (शिक्षक), स्मृति, मुदिता, सारांश, ज्ञानचंद बघेल, भुवनेश्वर लक्ष्मीन कुर्रे, देवेंद्र माही, खिलेश्वर कदम कुर्रे, मुस्कान, रितु, चंद्र प्रकाश, एली कुर्रे, पुष्पा, योगेंद्र कुर्रे, जानकी, प्रियाशंकर कोसले, रुखमणी, राजेश, टुकटुक मेरसा सहित समस्त कुर्रे परिवार ने सहभागिता की।
“जिनके साये में जीवन महका, आज वही हरियाली बनकर सदा साथ रहेंगे।”
