समाचार | दिनांक: 26 जुलाई 2025
महिला एवं बाल सुरक्षा, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुंगेली जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अभिनव ‘‘सामंजस्य कार्यक्रम’’ का आयोजन जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी संजुला शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अंजुबाला शुक्ला सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान 10 परिवारों को परामर्श देकर आपसी सामंजस्य स्थापित करने में मदद की गई।
कलेक्टर ने कहा – “हर परिवार में समस्याएं होती हैं, लेकिन समाधान संवाद और समझ से संभव है। सोशल मीडिया और नशा परिवारों के टूटने का बड़ा कारण बन रहे हैं।”
एसपी बोले – “समय सबसे बड़ा धन है। रिश्तों को पोषण चाहिए, जो संवाद और संवेदना से ही संभव है।”

जिला पंचायत सीईओ ने कहा – “सामंजस्य केवल परिवार नहीं, पूरे जीवन में जरूरी है। संवाद की कमी ही अधिकतर विवादों की जड़ है।”
‘‘सामंजस्य कार्यक्रम’’ जिला प्रशासन की एक अनूठी पहल है, जो समाज में संवाद, धैर्य और परिवारों को जोड़ने का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। यह पहल राज्य के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है।