सुकमा मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

सुकमा, 11 जून 2025:
सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी मारे गए। घटनास्थल से एक इंसास राइफल और बारह बोर की बंदूक बरामद की गई है।

File PHOTO

यह मुठभेड़ बीते 9 जून को डोंड्रा के पास हुए आईईडी विस्फोट के बाद की गई कार्रवाई का हिस्सा है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपूंजे शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके तहत यह मुठभेड़ हुई।

सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है। मौके से बरामद हथियार यह संकेत देते हैं कि माओवादी किसी बड़ी घटना की फिराक में थे, लेकिन समय रहते सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *