मुंगेली, 02 मार्च 2026। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
नियम उल्लंघन पाए जाने पर 12 हजार 800 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए, जबकि 10 हजार 800 रुपये की ई-चालान कार्रवाई की गई। दो दिनों में कुल 23 हजार 600 रुपये की राजस्व वसूली की गई।
जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, सुरक्षा मानक और अन्य आवश्यक प्रावधानों की जांच की गई। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभियान चलाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
मुंगेली, जिला परिवहन विभाग, स्कूली वाहन जांच, चालानी कार्रवाई, मोटरयान अधिनियम, राजस्व वसूली, सड़क सुरक्षा