मुंगेली/पथरिया, 21 अगस्त 2025। थाना पथरिया पुलिस ने स्कूल में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी गुनाराम निर्मलकर (उम्र 42 वर्ष, निवासी पथरिया) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात को शासकीय प्राथमिक स्कूल इंग्लिश मिडियम पथरिया का ताला तोड़कर कक्षा में रखे 02 नग एलईडी टीवी (42 इंच) चोरी कर लिए गए। चोरी की गई संपत्ति की कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई। शिकायत पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 177/2025 धारा 331(4), 305(A), 305(E) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रघुवीर लाल चन्द्रा ने पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेही व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने चोरी किए गए टीवी अपने घर में छिपाकर रखने की बात कबूल की। पुलिस ने वहां से दोनों नग टीवी जब्त कर लिए, जिनकी कीमत 30 हजार रुपये बताई गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रकाश यादव (उम्र 20 वर्ष, निवासी लौदापारा पथरिया, जिला मुंगेली) है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चन्द्रा, सउनि. नरेश साहू, प्र.आर. 29 जगदीश प्रसाद कोसले, प्र.आर. 257 प्रकाश साहू, आर. 332 मिथलेश सोनवानी एवं आर. 11 लालजी आनंद की अहम भूमिका रही।
