स्कूल में बाल दिवस पर FLN मेला आयोजित

मुंगेली // शासकीय प्राथमिक शाला बछेरा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर FLN मेला सह पालक–शिक्षक सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण विषयों के आकर्षक स्टॉल छात्र-छात्राओं द्वारा स्वयं लगाए गए।

कार्यक्रम “करके देखबो, सिख के रहीबो” की भावना पर आधारित रहा, जिसमें बच्चों ने स्वचलित मोड में विभिन्न गतिविधियों को स्वयं कर सीखने की उत्कृष्ट पहल दिखाई। विभिन्न विषयों के प्रत्येक कॉन्सेप्ट को छात्रों ने मॉडल, खेल और गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।



मेले का मुख्य आकर्षण जादुई पिटारा रहा, जहां बड़ी संख्या में बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। वहीं दुकान स्टॉल की सामग्री समाप्त हो जाने तक सभी खाने-पीने की चीजें बिकती रहीं।

कार्यक्रम का निरीक्षण सहायक शिक्षिका बम्लेश्वरी यादव, सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा, प्रधान पाठक जागेश्वर साहू और संकुल समन्वयक महेंद्र ठाकुर ने किया तथा छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और सफल रहा

स्टॉल एवं जिम्मेदारियां

पंजीयन कार्य: भारती, खुशी, मुस्कान, बुद्धेश्वरी
जादुई पिटारा: सविता, श्वेता
हिंदी स्टॉल: यामिनी, प्रिया, साक्षी, हेमलता, कविता, सुमन
गणित स्टॉल: तीजिया, ममता, सरिता, माही, अंजली
अंग्रेजी स्टॉल: रामेश्वरी, प्रिया, मानसी
पर्यावरण स्टॉल: साक्षी, हिमानी, विधि
गुब्बारा स्टॉल: पंकज, लोकेश, दीपक
दुकान स्टॉल: मनीषा, विधि समिति

बच्चों, शिक्षकों और पालकों के संयुक्त प्रयास से FLN मेला सह पालक–शिक्षक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *