मुंगेली, 16 फरवरी 2026। गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कंचन लता आचला ने बताया कि शिविर में महिलाओं एवं नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिला संरक्षण संबंधी कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, पारिवारिक विवादों के वैधानिक समाधान तथा लोक अदालत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही पारिवारिक, सामाजिक या कानूनी विवाद की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क परामर्श प्राप्त करने की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान एक वैवाहिक दंपत्ति, जो आपसी विवाद के कारण अलग होने की स्थिति में थे, उन्हें विधिक सलाह और काउंसलिंग प्रदान की गई। परामर्श के बाद दंपत्ति ने मतभेद दूर कर साथ रहने का निर्णय लिया और आवश्यक मार्गदर्शन देकर उन्हें घर भेजा गया।
इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ और पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।