मुंगेली, 21 नवंबर 2025// जिले में बढ़ती शीतलहर और ठंड के असर को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के समय में संशोधन किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी स्कूलों को निर्धारित समयानुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
दो पालियों वाले विद्यालयों का समय
जारी आदेश के अनुसार, दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों में प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी।

एक पाली वाले विद्यालयों का समय
एक पाली में चलने वाले विद्यालय सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। शनिवार को ऐसे विद्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा।