शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरू में सरस्वती सायकल वितरण

तखतपुर, 29 जनवरी 2026।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरू, विकासखंड तखतपुर में गुरुवार को सरस्वती सायकल योजना 2026 के अंतर्गत नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंबिका साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में विनोद साहू, जनपद सदस्य दिलीप धु्रव, सरपंच ललिता पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुंवर लाल पटेल, पूर्व जनपद सदस्य भोलनाथ तिवारी, सुरेंद्र पटेल, कार्तिक राम पटेल, लव सिदार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य आर.के. चंद्रकांत, व्याख्याता राजीव रत्न पांडे, संकुल समन्वयक विजय कौशिक एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति को प्रोत्साहित करना बताया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *