शराब के नशे में स्कूल आए शिक्षक निलंबित

मुंगेली, 08 जनवरी 2026// शासकीय प्राथमिक शाला लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलाम को शराब का सेवन कर नशे की हालत में विद्यालय आने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मामले के संज्ञान में आते ही कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर त्वरित जांच कराई गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लोरमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई गई।

जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित हुआ कि संबंधित सहायक शिक्षक नशे की अवस्था में विद्यालय में उपस्थित था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोरमी निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *