बलरामपुर रामानुजगंज, 15 जुलाई 2025:
थाना शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में चंद घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

थाना शंकरगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 14 जुलाई 2025 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2018 में हो गई थी, जिसके बाद उसका रिश्तेदार लालसेखन केंवट (पिता स्व. रामाधार केंवट), निवासी महुआडीह, थाना शंकरगढ़, शादी का झांसा देकर वर्ष 2021 से लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से शादी की बात की, तो उसने साफ मना कर दिया और मां-बहन की अश्लील गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने मारपीट भी की।
थाना शंकरगढ़ पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल अपराध क्रमांक 97/2025 के तहत धारा 69, 294, 351(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।