शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी अजय सिंह गोंड गिरफ्तार

(संतोष कश्यप जिला ब्यूरो)
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सनवाल अंतर्गत एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सनवाल में लिखित शिकायत दी कि वह शादी के 15 दिन बाद अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान डूमर पान निवासी अजय सिंह गोंड (उम्र 23 वर्ष) जो पहले से जान पहचान में था, 20 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे उसे अकेला देखकर मोटरसाइकिल से आया। उसने शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का झांसा देकर जबरन मोटरसाइकिल में बैठाया, चूना पाथर जंगल ले गया और बलात्कार किया।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को वाड्रफनगर के एक रूम में चार दिनों तक रखा और कई बार बलात्कार किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर वहां से फरार हो गया।


पीड़िता की शिकायत पर थाना सनवाल में अपराध क्रमांक 42/2025, धारा 87, 69, 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की मदद से आरोपी को 29 जुलाई को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पीड़िता को भगाने में प्रयुक्त TVS मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गजपति मिर्रे, साइबर सेल प्रभारी हिम्मत सिंह शेखावत, निरीक्षक शिव कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक सुखदेव सिंह, आरक्षक कृष्णा सिंह मरकाम, अमृत सोनवानी, प्रवीण कुजूर, प्रेमलाल व महिला आरक्षक अस्वंति कुजूर की अहम भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *