रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा कल मुख्यमंत्री निवास में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे।
प्रदेश स्तर पर उन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने 1 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। सम्मानित कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ भोजन भी करेंगे।