रीवा, 28 अगस्त 2025// थाना मनगवां पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता के परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर की।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अक्सर अपने पिता को घर से खाना देने जाती थी। लगभग दो-तीन माह पूर्व आरोपियों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर होटल/क्लब में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार उसका शोषण करते रहे। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद थाना मनगवां में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 434/25 धारा 64(2)(i), 64(2)(k), 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अंकुर गुप्ता पिता विवेक प्रसाद गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04 मनगवां
2. सुरेश लहरे पिता सुरेश लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 मनगवां