रीवा बायपास पर दर्दनाक हादसा: पैदल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, पैर गंभीर रूप से जख्मी



रीवा, 07 जुलाई 2025:(राजीव मिश्रा)
रीवा जिले के रातहरा बायपास ग्राम ईटहा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक पैदल रास्ते पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इस दुर्घटना में युवक का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचते ही ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला और पास की एक होटल में जाकर छिप गया। जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी, वे होटल पहुंचकर हंगामा करने लगे, जिससे घबरा कर चालक वहां से भी फरार हो गया।

घायल युवक की पहचान अशोक तिवारी, पिता अभयराज तिवारी, निवासी ग्राम मनकहरी, रीवा के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित को न्याय मिले।

घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *