राष्ट्रीय खेल दिवस पर बलरामपुर में होगा खेल महोत्सव का आगाज



*सांसद करेंगे संसद खेल महोत्सव का शुभारंभ*

*29 से 31 अगस्त तक खेल और फिटनेस गतिविधियों का होगा आयोजन*

*बलरामपुर, 27 अगस्त 2025/* प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त 2025 को मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट के तहत  29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में 29 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से मेजर ध्यानचंद की जयंती, फिट इंडिया शपथ, खेल-कूद एवं मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उक्त आयोजन में जिले के खेल संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। जिसमें रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिला खेल अधिकारी ने जानकारी दी है कि 29 अगस्त को सांसद श्री चिंतामणि महाराज के द्वारा संसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। 30 अगस्त 2025 को खेल संबंधी विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक प्रतियोगिता एवं 31 अगस्त 2025 को सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता ओपन केटेगेरी में सम्पन्न होगी।
*समाचार क्रमांक/993/2025/*

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *