बलरामपुर रामानुजगंज, 21 अगस्त 2025// थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने महिला से अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 127, 75 (1-4), 331 (2), 351(3) BNS एवं SC-ST Act 3(1)(ब) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
आरोपी अरविंद दुबे पिता जनेश्वर दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम औरंगा थाना रामचंद्रपुर ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती व अभद्र टिप्पणी कर छेड़छाड़ की थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags: रामचंद्रपुर पुलिस, बलरामपुर समाचार, छेड़छाड़ मामला, आरोपी गिरफ्तार, SC ST Act, महिला सुरक्षा