मुंगेली, 15 अक्टूबर 2025।
रजत महोत्सव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य राज्य की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाना है।
इसी क्रम में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजना के अंतर्गत 17 अक्टूबर 2025 को कृषि उपज मंडी प्रांगण, लोरमी में जिला स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा।
उप संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, योजनाओं और उत्कृष्ट उत्पादों से अवगत कराना है ताकि वे आधुनिक कृषि पद्धतियाँ अपनाकर उत्पादकता बढ़ा सकें।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग सहित कृषि विज्ञान केन्द्र, पशु चिकित्सा, उद्यानिकी और मत्स्यपालन विभाग भी इस मेले में स्टॉल लगाकर अपने-अपने क्षेत्र की योजनाओं और तकनीकों की जानकारी प्रदान करेंगे।
यह किसान मेला किसानों के लिए सीखने, समझने और तकनीकी रूप से आगे बढ़ने का एक उत्कृष्ट अवसर होगा।
