राजनीतिक आंदोलन मामलों की समीक्षा को लेकर मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक रायपुर में सम्पन्न

रायपुर, 19 जुलाई 2025
राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों की समीक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक 18 जुलाई को विधानसभा परिसर रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में उपसमिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त 15 राजनीतिक प्रकरणों की समीक्षा की गई। इन पर मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा अनुशंसा तैयार कर कैबिनेट के समक्ष विचार हेतु प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

विजय शर्मा ने जानकारी दी कि अब तक इस उपसमिति की बैठकों में कुल 139 राजनीतिक आंदोलन प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया है, जिनमें से 126 प्रकरणों को कैबिनेट में स्वीकृति मिल चुकी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *