मुंगेली, 03 दिसम्बर 2025// प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। जिसमें चना, अलसी, गेहूं (सिचिंत व असिचिंत) एवं राई-सरसों शामिल हैं।कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि किसानों को बीमा के लिए कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। इसमें चना के लिए 480 रुपए, अलसी के लिए 270 रुपए, गेहूं सिचिंत के लिए 450 रुपए, गेहूं असिचिंत के लिए 375 रुपए तथा राई-सरसों के लिए 330 रुपए प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है।अऋणी किसानों को बीमा आवेदन के साथ फसल बुआई का प्रमाण पत्र या स्वघोषणा पत्र, बी-1, पी-2, आधार कार्ड की प्रति और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करनी होगी। आवेदन बैंक शाखा, सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र या भारत सरकार के बीमा पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।