पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला गंभीर

बलरामपुर-रामानुजगंज।

थाना शंकरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 21 अगस्त 2025 की है, जब आरोपी समलू पहाड़ी कोरवा (31 वर्ष), निवासी ग्राम मनोहरपुर, ने अपनी पत्नी सीमा को ग्राम परेवा में चरित्र शंका के कारण दौड़ा-दौड़ाकर धारदार छुरी से कई बार वार किया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंकरगढ़ ने टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल और बेहोश महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर रेफर किया गया।

प्रार्थी रामप्रसाद डीहकोरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने हत्या की नीयत से हाथ, पैर, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर महिला को अस्पताल पहुँचाया।

थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 113/2025, धारा 109 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *