पथरिया में आज होगा ‘पहल’ कार्यशाला का आयोजन



पथरिया/मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में “पहल” अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को DAV पब्लिक स्कूल पथरिया में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यशाला में डॉइंग, स्लोगन, रंगोली एवं नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। सामाजिक मुद्दों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान 11 बजे से 1 बजे तक पुरस्कार वितरण भी होगा।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर CEO प्रभाकर पाण्डेय, SDM रेखा चंद्रा, CMO अनुराधा राजमणि, तहसीलदार छाया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष हुलसी वैष्णव सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच व पार्षद शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी पथरिया और “पहल” टीम द्वारा किया जा रहा है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *