पति-पत्नी गिरफ्तार: जमीन विवाद में जातिगत गाली और मारपीट

बलरामपुर, 21 अगस्त 2025। थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट और जातिगत गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

मामला ग्राम विशालपुर का है, जहां प्रार्थी मोती लाल पण्डो (पिता- जिन्दान, उम्र 40 वर्ष) ने थाना रामचंद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई कि मंगरू चौधरी (पिता- सहदेव चौधरी, उम्र 45 वर्ष) और उसकी पत्नी गीता चौधरी (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम विशालपुर ने उसकी कब्जे वाली जमीन को अपनी बताते हुए विवाद किया। इस दौरान दोनों ने प्रार्थी को जातिगत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर चोट भी पहुंचाई।

शिकायत पर थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 25/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) BNS तथा SC-ST Act की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को आरोपी पति-पत्नी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बलरामपुर पुलिस, रामचंद्रपुर थाना, जमीन विवाद, पति पत्नी गिरफ्तार, SC ST Act, Chhattisgarh News

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *