प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाला एक आरोपी

रीवा (27 अगस्त 2025):
थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 26 अगस्त को जोहिनिघाई टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पुलिस देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, जिनमें से एक को पकड़ा गया।



तलाशी में आरोपी के पास से 38 ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड कैप्सूल (आई स्पैन प्रो कैप्सूल) बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 2964 रुपये है। आरोपी का नाम अरुण साहू (27 वर्ष), निवासी थाना मंगावन, जिला रीवा है। दूसरा आरोपी फरार है।

जप्त सामान:

38 ट्रामाडोल कैप्सूल (कीमत ₹2964)

बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000)


आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में भूमिका: थाना प्रभारी लिरि. अतुल कुमार चिपाटी एवं टीम।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *