रीवा, 01 अगस्त 2025 — थाना चाकघाट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी में लिप्त एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक टाटा एल्ट्रोज़ कार में प्रतिबंधित कफ सिरप लाया जा रहा है, जिसके आधार पर चाकघाट बॉर्डर पर टीम ने घेराबंदी कर दी।
दिनांक 31 जुलाई 2025 को वाहन क्रमांक यूपी 70 डीब्ल्यू 8717 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 83 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई। आरोपियों के पास से कुल 5,44,000 रुपये कीमती माल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 22 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 5/13 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. दिलीप मोली पिता स्व. सूर्य नारायण मोली (30 वर्ष), निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
2. अनिता साहू पति दुर्गादत्त साहू (35 वर्ष), निवासी बालाघाट, मध्यप्रदेश
पुलिस टीम:
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक केंवट सिंह, आरक्षक श्रीवास्तव, पांडेय, पटेल, सिंह, और अन्य शामिल रहे।
रीवा पुलिस ने नशीली दवाओं के विरुद्ध अभियान चलाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया और आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
