ऑपरेशन मजनू के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

समाचार:
मुंगेली। “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल मुंगेली के पास मंडराते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। युवक पर स्कूल परिसर के पास गलत हरकत करने, खिड़की से झांकने, सिगरेट-बिड़ी का धुंआ कक्षा की ओर फेंकने और स्कूली छात्र से विवाद कर मारपीट करने का आरोप है।



पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े व पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पी.एम. श्री बी.आर. साव स्कूल के उप प्राचार्य की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम देवांगन पिता टीकम देवांगन (आयु 21 वर्ष), निवासी शिक्षक नगर मुंगेली, के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 110/572/2025 धारा 170, 126(बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।


पूर्व में भी सिटी कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत कन्या शाला मुंगेली के पास मंडराने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ या संस्थानों के पास असामाजिक गतिविधियों में शामिल युवकों के खिलाफ कठोर कानूनी और दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *