मुंगेली, 23 अगस्त 2025//
मुंगेली पुलिस ने ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी के पास से 31 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब (कीमत ₹2480) और बिना नंबर की सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल (कीमत ₹20000) सहित कुल ₹22480 का माल जब्त किया गया।

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में आरोपी शत्रुहन देवांगन निवासी सारथी मोहल्ला मुंगेली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 376/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। ऑपरेशन में साइबर सेल प्रभारी सुशील कुमार बंछोर और टीम का सराहनीय योगदान रहा।