समाचार:
मुंगेली, 28 जून 2025 — पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत थाना जरहागांव क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी राजेन्द्र बंजारे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और 5 ड्रम लगभग 300 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा, लक्ष्मण यादव, सुशांत पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा व उमेश सोनवानी शामिल रहे।

Tags:
Operation Baaz, Illegal Liquor, Mungeli Police, Mahua Liquor, Rajendra Banjare, Jharhagaon Police, Crime News, Chhattisgarh News, Liquor Seizure, Arrest News