मुंगेली, 30 जुलाई 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध चल रही कार्रवाई में थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम नागोपहरी खदान के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोका, जो अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान लल्लू उर्फ सनंदन डहरिया पिता बालकदास उम्र 19 वर्ष निवासी भीमपुरी, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा के रूप में हुई है।
आरोपी के पास से 35 नग देशी शराब (कुल 6.300 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹2,800) तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 Q 5699 (कीमत ₹50,000) को जप्त किया गया है।

इस संबंध में थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 39/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि उमेद गोयल, आरक्षक अतुल कृष्ण, जितेंद्र खांडेकर एवं बुंदेल पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
