ऑपरेशन बाज: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

मुंगेली, 25 मार्च 2026। ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नागोपहरी में सौर ऊर्जा पानी टंकी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धन्नु यादव निवासी विचारपुर और प्रहलाद यादव निवासी निरजाम बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 80 पाव देशी प्लेन मदिरा (14.400 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत 6400 रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 15000 रुपये बताई गई है।

आरोपियों से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत जिले में अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *