ऑपरेशन बाज: 140 पाव अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली, 29 नवंबर 2025// पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज अभियान के तहत फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 140 पाव (25.200 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।

ग्राम गोरखपुर पुल के पास कार्रवाई
27 नवंबर को मुखबिर सूचना पर फास्टरपुर पुलिस ने ग्राम गोरखपुर पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी डोमेश चेसकर और दीपक टंडन को दबोचा। वे मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 M 6593 पर दो बड़े थैले में अवैध शराब ले जाते पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही 11,200 रुपये की कीमत की 140 पाव देशी प्लेन शराब, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जप्त किए।



आरोपियों के खिलाफ थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में अपराध क्रमांक 98/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को 28 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नशे के खिलाफ लगातार अभियान
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में जिले में नशे और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुंगेली पुलिस ने अपील की है कि नागरिक किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जी.एस. यादव, प्र.आर. पुहुपराम साहू, आरक्षक अतुल सिंह, तीजराम यादव, बुंदेल पटेल, मुकेश सिंह और पारसमणी भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *