पूरक पोषण माह 2025: फरहदा में आंगनबाड़ी केंद्र ने किया आयोजन

मुंगेली। आंगनबाड़ी केंद्र फरहदा, सेक्टर खम्हारिया, परियोजना मुंगेली में 25 सितंबर 2025 को ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान के अंतर्गत पूरक पोषण माह 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या साहू एवं सरोज बंजारे के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार, नवजात शिशुओं की उचित देखभाल, तथा कुपोषित बच्चों को NRC ले जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं—जैसे मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महतारी वंदना योजना और नोनी सुरक्षा योजना—की जानकारी हितग्राहियों और ग्रामवासियों को दी गई।



ग्रामवासियों को पूरक पोषण आहार, मोटापा रोकथाम के उपाय, आयरन युक्त भोजन एवं स्थानीय हरी-भाजियों के महत्व की जानकारी दी गई। ‘‘रेडी टू ईट’’ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी चर्चा हुई। साथ ही, स्तनपान के महत्व पर जोर देते हुए बताया गया कि छह माह तक शिशु के लिए मां का दूध सर्वोत्तम है।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य रीना दुर्गेश साहू, परियोजना अधिकारी मुंगेली-1 राजेंद्र गेंदले, RHO यूकेश ठाकरे, CHO सचिन महोबिया, महिला पर्यवेक्षक लक्ष्मीन सोनवानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमिन साहू, सुषमा ध्रुव, अन्नपूर्णा कुर्रे, सरस्वती साहू, पुष्पा साहू, अनीता बंजारे, राजरानी बंजारे, सहायिका लता साहू, स्वास्थ्य मितानिन कविता साहू एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों के सहयोग से पूरक पोषण माह 2025 का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *