दुर्ग, 1 जून 2025 मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए बताया कि फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है और वह दंतेवाड़ा जिले से आगे नहीं बढ़ पाया है।
