प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाभियान से मलकू को मिला पक्का

(संतोष कश्यप ब्यूरो)बलरामपुर, 16 जुलाई 2025।
विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पस्ता निवासी श्री मलकू, जो वर्षों से एक जर्जर और असुरक्षित मिट्टी के घर में जीवन यापन कर रहे थे, अब प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाभियान के तहत मिले पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

श्री मलकू ने बताया कि उनका जीवन पूरी तरह मजदूरी और जंगल से मिलने वाली सामग्री पर आधारित है। वे अपने परिवार सहित मिट्टी के बने पुराने घर में रहते थे, जिसकी छत से बारिश में पानी टपकता और दीवारों में सीलन रहने के कारण फर्श हमेशा गीला रहता था। यह स्थिति न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक थी, बल्कि पूरे परिवार को असुविधा और चिंता में डाल देती थी।

वर्ष 2023-24 में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत उन्हें आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई। जैसे ही योजना की पहली किश्त उनके खाते में पहुंची, उन्होंने पक्का मकान बनवाना शुरू किया और अगली बारिश से पहले मकान पूर्ण हो गया। मलकू अब इस पक्के घर को केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि अपने सुरक्षित जीवन की शुरुआत मानते हैं।

मलकू ने इस योजना से मिले लाभ के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार निश्चिंत और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।

यह उदाहरण दर्शाता है कि कैसे शासकीय योजनाएं दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे मलकू जैसे हज़ारों आदिवासी और निम्न वर्गीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। जिला प्रशासन की सक्रियता और निगरानी के चलते योजनाओं का लाभ वास्तविक ज़रूरतमंदों तक पहुँच रहा है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *