पुलिस ने पकड़ी 14 पेटी अवैध शराब, बोलेरो जब्त

समाचार
रीवा। थाना चाकघाट पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 पेटी अवैध शराब सहित एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन में अवैध शराब तस्करी की जा रही है।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 14 पेटी किंगफिशर बियर (कुल 168 लीटर) बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹33,432 और वाहन की कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना चाकघाट पुलिस टीम के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *