रीवा, 06 जुलाई 2025(राजीव मिश्रा)
रीवा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 448 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दो ट्रकों सहित रीवा जिले के अज्ञात बाइपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस महानिदेशक म.प्र. के निर्देशन पर रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गोविंद शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद 448 किलो गांजा की बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रकों की कीमत भी लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल जप्ती की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 96 लाख रुपये है।
रीवा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में रीवा आईजी गोविंद शर्मा का निर्देशन व एसपी विवेक सिंह का मार्गदर्शन रहा। साथ ही ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने में हनुमना एसडीओपी हेमंत शर्मा, निरीक्षक विजय सिंह, उप निरीक्षक गणेश प्रसाद शुक्ल, उप निरीक्षक अविनाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक सोनल झा, प्रशांत, अनिल दुबे, आरक्षक मयंक तिवारी, शुभम बरेठ, संजय नापित व अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
रीवा पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ सख्त रुख और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
#ऑपरेशनप्रहार #रीवा_पुलिस #गांजा_तस्करी #NDPSAct #RewaPolice
